Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक संपन्न, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Koderma: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला बैठक रविवार को साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि...

Koderma BJP
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक

Koderma: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला बैठक रविवार को साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री महादेव दास ने किया.

पर्यावरण संरक्षण आज देश और समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता

बैठक को संबोधित करते हुए किशुन दास ने कहा, कि पर्यावरण संरक्षण आज देश और समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार है.

जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान

भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की पहचान है. उन्होंने अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने सभी से आह्वान किया, कि सभी SIR के लिए बीएलए और बीएलओ से मिलकर सहयोग करें.

कई विषयों पर की गई चर्चा 

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के गणेश दास, कृष्णा दास, बैजनाथ मिर्धा, राजू दास, रवि दास, शशि कुमार दास, अर्जुन दास, बलराम कुमार, कैलाश दास, अजय दास, कोडरमा जिला प्रभारी प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, सुनील बड़गांवे, संतोषी देवी सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ‘सत्ता के लिए अपमान भी सह रही कांग्रेस’, प्रवीण प्रभाकर ने गठबंधन सरकार पर साधा निशाना

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *