Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: 30 वर्षीय युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या कर फेंकने का आरोप

Kodrema: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जानपुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का कुएं से संदिग्ध अवस्था में शव बरामद...

Kodrema: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जानपुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का कुएं से संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय पंकज चौधरी पिता अर्जुन चौधरी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पंकज के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग जिसमें सुनील,अनिल, जीतन व उनके परिवार के अन्य सदस्य पंकज के घर आए और उसके साथ जमकर मारपीट की.

इस दौरान उनलोगों ने उसके घर में रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया. उसके पश्चात वे लोग पंकज को मारपीट करते हुए पकड़कर बाहर ले गए. इसके बाद पंकज घर नहीं आया. सुबह उसकी पत्नी ने इस घटना के बारे में सभी लोगों को सूचना दी. जिसके बाद गांव के लोग उसे ढूंढने लगे. इसी दौरान दोपहर मे जब पंकज की खोजबीन चल रही थी, उसका शव घर से सटे एक कुएं से बरामद किया गया. जिसके बाद सभी ग्रामीण वहां इकठ्ठा हो गए.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

परिजनों का आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने पंकज की हत्या कर उसे कुएं में डाल दिया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहारी घटनास्थल पर पहुंचे और पंकज के शव को कुएं से बाहर निकाला. इस दौरान घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुट गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सभी लोगों का मृतक के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. वे लोग पंकज को उक्त स्थल पर मकान बनाने का भी लगातार विरोध करते आ रहे थे, जिसके कारण उसे मजबूरन झोपड़ी में ही गुजर बसर करना पड़ रहा था. इधर मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

AlsoRead:गृहरक्षकों को पीएफ और सेवानिवृति का लाभ मुहैया कराने की मांग, आयुक्त को सौंपा पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *