Ranchi : झारखंड राज्य के गृहरक्षकों को पीएफ और सेवानिवृति का लाभ मुहैया कराने की मांग की गयी है. इस संबंध में गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ झारखंड ने दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त को एक पत्र सौंपा है. साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र मुख्य सचिव व गृह सचिव को स्पीड पोस्ट से भेजा गया है. जिसमें कहा गया है कि विधान सभा सत्र के दौरान पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने उक्त मुद्दे को उठाया गया था. उसके बाद भी गृह रक्षकों की मांग को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.
ठोस कार्रवाई नहीं हुई
संघ का कहना है कि आज तक उक्त मुद्दो पर कोई नीतिगत व ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए संघ ने आयुक्त से उनके मांग पत्र पर ध्यान देकर न्यायोचित कार्यवाही की गुहार लगायी है. संघ के कोषाध्यक्ष हरे राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा है उक्त मांग संबंधित पत्राचार 14 अगस्त 2024 सरकार के उच्च अधिकारियों से की गयी थी.

ALSO READ : संसद में झारखंड के हक की सबसे बुलंद आवाज बनेंगे बैजनाथ राम : कल्पना सोरेन
