कोडरमा : रेल पटरी में मिला अज्ञात युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह रेलखंड पर बीती रात नवादा पुल के नीचे रेल पटरी से...

कोडरमा - गिरिडीह

Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह रेलखंड पर बीती रात नवादा पुल के नीचे रेल पटरी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब आठ बजे की है. जहां ट्रेन संख्या 13514 हटिया – आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस घटना स्थल से गुजर रही थी. इसकी दौरान उक्त ट्रेन के लोको पायलट ने धनबाद रेलवे मंडल को सूचित किया कि कोडरमा – गिरिडीह रेलखंड के नवादा रेलवे पुल के समीप एक युवती अचानक रेल पटरी के बीचों बीच आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद धनबाद के रेलवे अधिकारी लोकल स्टेशन और नवलशाही थाना में सूचना दिया और फिर घटना स्थल पर ट्रैकमेन और नवलशाही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजते हुए जांच शुरू कर दी है.

आस पास के गांवों में पुलिस कर रही पुछताछ

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है.

 

ALSO READ : BREAKING: रामगढ़ में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़: प्रिंस खान गैंग से जुड़ा कुख्यात शिवराज को लगी पुलिस की गोली, तीन जिले के पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *