कोडरमा: कुएं में गिरी गाय की गौ रक्षकों ने बचाई जान

koderma: गौ रक्षकों को मंगलवार रात करीब 9 बजे डोमचांच थाना क्षेत्र के मधुवन पंचायत के भेलवाटांड में अजय दास के घर...

koderma news

koderma: गौ रक्षकों को मंगलवार रात करीब 9 बजे डोमचांच थाना क्षेत्र के मधुवन पंचायत के भेलवाटांड में अजय दास के घर के पास एक गौ माता के लगभग 45 फीट गहरे कुएं में गिरने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही गौरक्षक टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे के बावजूद बिना किसी डर – भय के राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. राहत की बात रही कि गोमाता पूरी तरह सुरक्षित रही. इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गौरक्षकों की तत्परता और साहस साफ दिखाई देता है. स्थानीय लोगों ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है. मौके पर अनिल पंडित, सूरज मेहता, वीरेंद्र मेहता, नितेश मेहता, विशाल मेहता, पिंटू मेहता, रौशन मेहता व अन्य लोग मौजूद थे.

AlsoRead:JSSC ने जारी की Answer key और रिस्पॉन्स शीट, अभ्यर्थियों को मिला आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *