Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : बूथ स्तरीय अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

Koderma : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision–SIR) का कार्य निर्धारित...

Koderma : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision–SIR) का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सुदूरवर्ती सतगावां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्र संख्या 38, 40, 41, 42, 49, 60, 62 एवं 71 का भ्रमण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है.

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने पर जोर

इसमें किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा मृत, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, निर्धारित प्रपत्रों का सही ढंग से संधारण करने तथा पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि, नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करें. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार रवि,BLO, BLO सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : चक्रधरपुर: फेस पेंटिंग में जीवंत हुआ बालकृष्ण का स्वरूप, शारदा हाई स्कूल के बच्चों ने बटोरी खूब वाहवाही

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *