Koderma : जिला के कई लोगों ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. भादोडीह स्थित स्वर्गीय अनवरुल हक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान माजसेवी अहमद अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए. सदस्यता ग्रहण करने वालों में अहमद अंसारी, अख्तर खान, ताजबुल अंसारी, मोहम्मद कलीम सिद्दीकी, मंटू तुरी, मोहम्मद तौसीफ सिद्दीकी, अरबाज खान, मोहम्मद शाकिर, अदनान खान सहित कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
कमजोर वर्ग और युवाओं की आवाज है कांग्रेस
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई. गोष्टी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है. हमारा लक्ष्य केवल राजनीतिक संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना है. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार मेहता, जिला महासचिव धीरज कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

