कोडरमा: एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

Koderma: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया...

Koderma: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर आम उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया.

आम उत्पादकों को बाजार से जोड़ने की पहल

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा किसानों एवं उत्पादक समूहों द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया. उन्होंने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले फल उत्पादन, आधुनिक बागवानी तकनीकों के उपयोग तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.

किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है. आम उत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना तथा उनके उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किए जा रहे मार्केट लिंकेज प्रयासों से किसानों को अपने उत्पादों की बेहतर कीमत मिल रही है. उन्होंने किसानों को आम उत्पादन में पौध संरक्षण एवं बागवानी संबंधी आवश्यक तकनीकी उपायों को समय-समय पर अपनाने की सलाह दी.

Also Read: HC ने विभिन्न MP/MLA पर चल रहे मुकदमे और यथास्थिति पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

बिरसा हरित ग्राम योजना की उपलब्धियों पर चर्चा

उप विकास आयुक्त रवि जैन ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार आम उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि योजना के लाभुकों द्वारा उत्पादित आम की बिक्री सुनिश्चित हो सके और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो.

किसानों और FPO की रही सक्रिय भागीदारी

मेले में जिले के सभी छह प्रखंडों के किसानों तथा जेएसएलपीएस से जुड़े छह किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने भाग लिया. इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने किसानों से सीधे आम की खरीदारी भी की.

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, परियोजना बाल विकास पदाधिकारी रेखा रानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि, अंचल अधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, प्रखंड प्रमुख डोमचांच सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *