कोडरमा : स्टेशन से युवक और युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Koderma : तिलैया थाना पुलिस ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप से एक युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू...

कोडरमा रेलवे स्टेशन

Koderma : तिलैया थाना पुलिस ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप से एक युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. दोनों बिहार के नवादा जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. पुलिस उनकी पहचान और यात्रा के उद्देश्य की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने अपना नाम शिवम बताया है और वह नवादा जिले के रजौली का निवासी होने का दावा कर रहा है. वहीं, युवती ने अपना नाम रानी बताया और खुद को नवादा जिले के हरदिया क्षेत्र की रहने वाली बताई है.

पुलिस को मिला संतोषजनक जवाब

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए तिलैया थाना लाया गया. हालांकि दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे को जानते है और अपनी मर्जी से आनंद विहार (दिल्ली) जा रहे थे. युवती ने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई है. फिलहाल तिलैया थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है की युवक – युवती दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है और दोनों अपने घर से भागकर दिल्ली जा रहे है. फिलहाल पुलिस इनके परिजनों से संपर्क कर आगे की कर्रवाई मे जुटी हुई है.

 

ALSO READ : एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन : आज से विभागों की करेंगे समीक्षा, विकास कार्यों में आएगी तेजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *