गिरिडीह : सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : जिला में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक DS डॉ. बी.एन. झा का...

गिरिडीह सदर अस्पताल

Giridih : जिला में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक DS डॉ. बी.एन. झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के पाचंबा थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. डॉ. झा शहर के जाने-माने चिकित्सकों में शामिल रहे है. इसलिए उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है.

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

 

ALSO READ : अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही पिघला शिवलिंग, जलवायु परिवर्तन की चर्चा तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *