NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान आया है. बेंजामिन नेतन्याहू का बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिल ईस्ट में स्थिति चिंताजनक है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप अगर तेहरान अपने किये गये वादों को तोड़ता है, तो अमेरिक बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा. अमेरिका की ओर से इस मुद्दे पर हर मुमकिन कोशिश करने की कोशिश की जा रही है. खासकर परमाणु मुद्दे पर. नेतन्याहूने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप बातचीत के जरिए समझौता करने की हर मुमकिन कोशिश करना रहे है. लेकिन ईरान की ओर से ऐसा नहीं लगता कि ईरान युद्ध विराम चाहता है. जब ईरानी अपने किए गए वादे को तोड़ता है और हमेशा वादा करने के कुछ ही घंटों या मिनटों बाद ही वार्ता तोड़ दे रहा है. ऐसे में प्रेसिडेंट ट्रंप बल प्रयोग करने से भी नहीं हिचकिचाते. ऐसा लगता है प्रेसिडेंट ट्रंप को एक मौका देना चाहिये.
अमेरिका और इजरायल की कोशिश ने ईरान को रोका
आगे नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की परमाणु परियोजनाओं का मुकाबला करने पर नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों की संयुक्त कोशिशों ने तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका है. नेतन्याहू ने कहा कि बहुत से लोगों को यह अंदाजा नहीं है कि ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने में कितना आगे निकल गया था. अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियानों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी पीछे धकेल दिया है.
ALSO READ : एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन : आज से विभागों की करेंगे समीक्षा, विकास कार्यों में आएगी तेजी
