Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पश्चिम मुहल्ला निवासी अनीश सिंह हत्याकांड को लेकर क्षत्रिय संघ कोडरमा के पदाधिकारियों मरकच्चो थाना पहुंच कर आरोपियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की. संघ के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी मरकच्चो से मिलकर कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगो में आक्रोश है.

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से कहा कि यदि शीघ्र ही अनीश हत्याकांड में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो संगठन जनसमर्थन के साथ कोडरमा,हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद जिले के क्षत्रिय एकजुट होकर सड़क जमकर आंदोलन करने को बाध्य होंगें, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुवे कहा, कि पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके पूर्व संघ के लोगों ने मरकच्चो स्थित पष्चिम मुहल्ला स्थित पीड़ित के घर जाकर अनीश सिंह की मां व परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया व हर समय पीड़ित परिवार को साथ देने की बात कही.
पीड़ित परिवार को 11 हजार की सहयोग राशि संघ के लोगों द्वारा दी गयी
इस दौरान पीड़ित परिवार को 11 हजार की सहयोग राशि संघ के लोगों द्वारा दी गयी. मौके पर उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ,महासचिव शिवलाल सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, संरक्षक विजय कुमार सिंह, युवा उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख मरकच्चो विजय कुमार सिंह, मुखिया सॉन्ग चालकुशा प्रखंड आलोक सिंह, नागेश्वर सिंह, शम्भु सिंह,अशोक सिंह, सकलदेव सिंह, दीपक सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,उमेश सिंह, सतीश सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह, अवधेश सिंह, बीरबल सिंह, शारदा सिंह, मनोज सिंह, विकास सिंह, छोटू सिंह ,मनीष सिंह, सागर सिंह, राहुल सिंह, सिकंदर सिंह, सुनील सिंह ,नारायण सिंह आदि मौजूद थे.

AlsoRead:ईचाक का ऐतिहासिक राजा पोखर बदहाली का शिकार, अतिक्रमण और गंदगी पर ग्रामीणों में आक्रोश
