Click Here
Click Here
Click Here

पलामू टाइगर रिजर्व में अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार और वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी, भारी मात्रा में बीड़ी पत्ता जब्त

Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन द्वारा वन्यजीव अपराधों और अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार के खिलाफ संयुक्त विशेष अभियान लगातार चलाया जा...

Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन द्वारा वन्यजीव अपराधों और अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार के खिलाफ संयुक्त विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. निदेशक एस.आर. नटेश के निर्देशन में उत्तरी और दक्षिणी प्रमंडल की संयुक्त टीम जंगल क्षेत्रों में सघन निगरानी और छापेमारी अभियान चला रही है.

तलाशी अभियान में बड़ी सफलता

दक्षिणी प्रमंडल के उप निदेशक आशीष कुमार और उत्तरी प्रमंडल के उप निदेशक प्रजेश कांत जेना के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने लुकुमखाड़ क्षेत्र से करीब 25 बोरा तथा मांडू क्षेत्र से करीब 20 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया. इससे पहले छिपादोहर पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र से भी 32 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता बरामद किया जा चुका है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

430 कर्मियों की संयुक्त टीम कर रही कार्रवाई

अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तरी और दक्षिणी प्रमंडल के विभिन्न वन क्षेत्रों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जिसमें लगभग 430 वनकर्मी और सहायक कर्मी शामिल हैं. यह टीम लगातार जंगलों में गश्ती, निगरानी और छापेमारी अभियान चला रही है. अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल अवैध बीड़ी पत्ता संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाना नहीं है, बल्कि अवैध शिकार, वन क्षेत्रों में घुसपैठ और अन्य वन अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अभियान में वन क्षेत्र पदाधिकारी उमेश दुबे, अजय टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों और वनकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. पीटीआर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

ALSO READ : रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा: जहरीली गैस की चपेट में आने से चार युवकों की गई जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *