Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: जर्जर सड़क की मुखिया के पहल से मरम्मत शुरू, लोगों ने जताया आभार

Koderma: डोमचांच प्रखंड के नवलशाही-बच्छेडीह मुख्य सड़क पर भीमेडीह के पास लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में...

कोडरमा
जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

Koderma: डोमचांच प्रखंड के नवलशाही-बच्छेडीह मुख्य सड़क पर भीमेडीह के पास लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था.

ग्रामीणों की मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई

ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया बीना देवी से सड़क मरम्मत की मांग की. समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पंचायत सचिव से समन्वय कर जेसीबी के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू कराया.

ALSO READ: पूर्व शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, 21 जुलाई तक स्टे जारी

ग्रामीणों ने जताया आभार

सड़क मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और मुखिया बीना देवी की त्वरित पहल की सराहना की. ग्रामीणों ने कहा कि इससे आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान समाजसेवी कमलेश शर्मा, किशोर यादव, बिरेंद्र यादव, संगीता देवी, चिंटू सिंहा, पप्पू शर्मा, कृष्ण यादव, दीपू यादव, अनिल यादव, केदार यादव, दामोदर साव, मीना देवी, आशीष साहू, उमेश यादव, उमेश साव, अनुज यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *