Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: महिला के गले से स्नैचरों ने छीना चेन, महज 6 घंटे में पकड़े गए आरोपी

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापुरी वार्ड संख्या 9 में बीती रात अपने बच्चे के साथ अपने घर जा रही...

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापुरी वार्ड संख्या 9 में बीती रात अपने बच्चे के साथ अपने घर जा रही एक महिला के गले से चेन स्नैचरों द्वारा चेन छिनतई कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता राखी भदानी ने बताया कि वह बीती रात अपने बेटे के साथ विद्यापुरी के छठ तालाब की ओर से होकर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान मुंह ढके दो बाइक सवार उनकी तरफ आए और अचानक से उनके गले से उनके सोने का चेन छीन कर फरार हो गए. जब तक वे कुछ समझ पाती, दोनों चेन स्नेचर वहां से भाग चुके थे. इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को वहां इकट्ठा किया. जिसके बाद वहां आए लोग आसपास के गलियों में चेन स्नैचरों की खोजबीन करने लगे, लेकिन नहीं मिला.

डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत की थी सोने की चेन

पीड़िता ने बताया कि उनका सोने का चेन करीब डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा कीमत की थी. इधर घटना की जानकारी मिलते हैं तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई. इसी दौरान घटना वाली जगह से कुछ दूरी पहले एक गली में दो बाइक सवारों को मुंह पर कपड़ा बांधते हुए देखा गया था. जिसके बाद वे लोग तालाब की ओर ही गए थे. 

Read Also: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की अनुबंध ANM एवं सहिया कर्मियों की लंबित वेतन भुगतान की मांग को मिला समर्थन

पीड़िता ने फुटेज देखकर की आरोपियों की पहचान

उक्त वीडियो को पीड़िता को दिखाते हुए चेन स्नैचरों के हुलिया की पहचान करवाई गई, जिससे यह बात पक्की हो गई की चेन छिनतई करने वाले उक्त दो बाइक सवार सीसीटीवी में दिखने वाले ही थे. इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तिलैया पुलिस ने चेन छिनतई करने वाले दोनों युवकों की तलाश शुरू की और महज 6 घंटे के अंदर ही दोनों स्नैचरों को धर दबोचा है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और उनके गिरोह के बारे में जानने का प्रयास कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *