कोडरमा: ढिबरा लदा टेंपो जब्त, चालक फरार, वन विभाग की कार्रवाई

Koderma: जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. रेंजर...

Koderma: जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लोकाई के इंदरवा के समीप से ढिबरा लदा एक टेम्पो वाहन जब्त किया. जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोढाकोला (डोमचांच) से ढिबरा लोड कर एक टेम्पो तिलैया की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया.

चालक वाहन छोड़कर फरार

छापेमारी के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद वन विभाग ने टेंपो को जब्त कर वन परिसर में ले जाकर सुरक्षित रखा. वाहन में लगभग 1 टन ढिबरा लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. विभाग ने वाहन और सामग्री को जब्त कर लिया है.

वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

वन विभाग ने बताया कि मामले में वाहन सहित संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. फरार चालक की तलाश भी जारी है. वन विभाग ने कहा है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

ALSO READ: कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, ट्रकों की टक्कर के बाद चालक और खलासी घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *