Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: हत्याकांड मामले में फरार दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

Koderma: विगत 3 जून को रात 9.30 बजे कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम चितरपुर में जमीन विवाद में राजकुमार यादव की हत्या...

Koderma: विगत 3 जून को रात 9.30 बजे कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम चितरपुर में जमीन विवाद में राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई थी. मामले में फरार दो महिला अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए थे. मामले में राजकुमार यादव की पत्नी श्वेता देवी ने कोडरमा थाने में मामला दर्ज कराया था. कोडरमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोडरमा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. आज, 10 जून को पुलिस ने हत्याकांड की आरोपी सोनी देवी और यशोदा देवी उर्फ गीता देवी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें: प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, कहा – युवा प्रतिभाएं ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

छापेमारी टीम ये थे शामिल

छापेमारी टीम में विकास पासवान, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, पुअनि धनेश्वर कुमार, पुअनि विशाल सिंह, मसअनि शशि प्रभा सिन्हा, महिला सशस्त्र बल की महिला सिपाही शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का रिकॉर्ड: चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों का कार्यकाल, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *