Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: तिलैया में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फल स्टॉल में लगाई आग, 40 हजार का नुकसान

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रामनगर निवासी कृष्णा रजक के फल...

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रामनगर निवासी कृष्णा रजक के फल स्टॉल में आग लगा दी. कृष्णा रजक ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. आगजनी में स्टॉल और उसमें रखे फल जल गए. जिससे करीब 40 हजार का नुकसान हुआ. पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 2 मई 2025 को भी उनके फल स्टॉल में आग लगाई गई थी. जिसकी शिकायत तिलैया थाना में की गई थी. लेकिन मामले का खुलासा नहीं हो सका. लगातार दूसरी बार हुई घटना के बाद उन्होंने पुलिस से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.

AlsoRead:विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रमोशन के साथ समायोजन का मौका, 28 जून तक मांगे विकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *