Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले कोनार परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह , विकास कार्यों को मिली सराहना

Hazaribagh : दामोदर घाटी निगम (DVC) की कोनार परियोजना के प्रधान राणा रंजीत सिंह ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल से राजभवन,...

Hazaribagh : दामोदर घाटी निगम (DVC) की कोनार परियोजना के प्रधान राणा रंजीत सिंह ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल से राजभवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा कोनार परियोजना क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. मुलाकात के दौरान कोनार परियोजना के विकास, क्षेत्रीय प्रगति, रोजगार सृजन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. राणा रंजीत सिंह ने राज्यपाल को परियोजना क्षेत्र में चल रहे आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी.

राज्यपाल ने कोनार परियोजना के विकास कार्यों की सराहना की

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कोनार परियोजना द्वारा कम समय में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना क्षेत्र में जनहित और विकास के लिए किए जा रहे प्रयास उत्साहवर्धक हैं. उन्होंने  विकासोन्मुख पहल, रोजगार सृजन तथा सामाजिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन की भी प्रशंसा की. राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी डीवीसी जनहित और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा तथा परियोजना क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा. मुलाकात के बाद राणा रंजीत सिंह ने कहा कि माननीय राज्यपाल का मार्गदर्शन, स्नेह और प्रोत्साहन डीवीसी परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा व्यक्त किए गए सकारात्मक विचार और शुभकामनाएं परियोजना क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगी. यह मुलाकात न केवल कोनार परियोजना की उपलब्धियों को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली रही, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति डीवीसी की प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करने वाली साबित हुई.
Also Read : जामताड़ा के धनुक मोड़ पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज, भूमि नापी कार्य पूरा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *