Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के धनुक मोड़ पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज, भूमि नापी कार्य पूरा

Jamtara: माड़ालो एवं फुटबेढ़िया पंचायत की सीमा से सटे धनुक मोड़ के समीप झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं झारखंड राज्य के निर्माता...

Jamtara: माड़ालो एवं फुटबेढ़िया पंचायत की सीमा से सटे धनुक मोड़ के समीप झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं झारखंड राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सुसज्जित प्रतिमा स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. बुधवार को प्रतिमा स्थापना स्थल पर भूमि नापी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और योगदान से प्रेरणा मिलेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर चर्चा

कार्यक्रम में माननीय माजी हड़ाम सह प्रखंड सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि वसुदेव हांसदा, फुटबेढ़िया पंचायत सचिव छोटेलाल हांसदा, पंचायत कार्यकर्ता सह उपाध्यक्ष बापी राय, सुनील सोरेन, पंचायत समिति सदस्य मानिक राय, माड़ालो पंचायत अध्यक्ष बिर्जु हांसदा, मेरुलाल, लालू मंडल, चित्त मंडल, सुशील गोराई, सुकुमार, रविन्द्र मुर्मू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा स्थापना से संबंधित आगे की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने पर चर्चा की गई. उपस्थित लोगों ने प्रतिमा स्थापना कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का संकल्प व्यक्त किया.

ALSO READ: सुबह उठते ही मोबाइल से दूरी, “डिजिटल डिटॉक्स मॉर्निंग रूटीन” बन रही नई जीवनशैली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *