हजारीबाग में कोनार सोलर प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी,5 महीने बाद भी अधूरा निर्माण, दावे पड़े फीके

Hazaribagh: ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उम्मीद के तौर पर शुरू किया गया कोनार डैम का 8 मेगावाट सोलर प्लांट प्रोजेक्ट इन दिनों...

Hazaribagh: ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उम्मीद के तौर पर शुरू किया गया कोनार डैम का 8 मेगावाट सोलर प्लांट प्रोजेक्ट इन दिनों सुस्त रफ्तार का शिकार होता दिख रहा है.शिलान्यास के पांच महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे परियोजना की समय-सीमा और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास 23 नवंबर 2025 को डीवीसी के चेयरमैन एस. सुरेश कुमार ने किया था. कोनार डैम स्थित सब-स्टेशन के समीप लगभग 35 एकड़ जमीन पर इस प्लांट का निर्माण नोएडा की सिनर्जी कंपनी को सौंपा गया है. लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक प्रगति सीमित ही नजर आ रही है. फिलहाल केवल सोलर पैनल साइट पर पहुंचाए गए हैं और क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई है.

प्रभारी राणा रंजीत सिंह ने क्या कहा…

शिलान्यास के समय चार महीने में काम पूरा करने का दावा किया गया था, जो अब फीका पड़ता नजर आ रहा है. परियोजना के तहत आगे चलकर 228 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्लांट की भी योजना बनाई गई थी, जिसके लिए डीवीसी के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और स्टडी भी की जा चुकी है.परियोजना में देरी को लेकर कोनार परियोजना के प्रभारी राणा रंजीत सिंह ने बताया कि संवेदक द्वारा ड्रॉइंग के अनुमोदन में हुई देरी के कारण काम प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि डीवीसी स्तर पर कोई विलंब नहीं हुआ है और फिलहाल पाइलिंग का कार्य जारी है. कंपनी द्वारा आवश्यक सामग्रियां भी मंगाई जा चुकी हैं.

हालांकि, इस परियोजना में हो रही देरी ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार एजेंसियां कब तक काम में तेजी लाकर इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतार पाती हैं.

ALSO READ: गबन के आरोपी को पांच बार थमाया गया नोटिस, नहीं हुआ पेश,अब सचिवालय में 28 को हाजिर होने का अल्टीमेटम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *