पश्चिम सिंहभूम: भाजपा का सामाजिक समरसता अभियान, एकता और सौहार्द पर दिया जोर

Bandgaon: कराईकेला के लालबाजार गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक समरसता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Karaikela
कार्यक्रम में किया गया समजसेवियों का सम्मान

Bandgaon: कराईकेला के लालबाजार गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक समरसता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश देना था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक तीरथ जामुदा, सह संयोजक दीपक सिंह, सह संयोजक राम प्रकाश दास तथा कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल उपस्थित थे.

सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही भाजपा 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक तीरथ जामुदा ने कहा कि सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की पहचान है. भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सम्मान और भाईचारे की भावना को और सशक्त बनाते हैं. वहीं कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि सामाजिक समरसता अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.

अवसर पर सुबोध कालिंदी, जोगेश्वर कालिंदी, भरत कालिंदी, गोपाल कालिंदी, श्यामसुंदर कालिंदी एवं लवकिशोर कालिंदी को भाजपा की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में हुई सुनवाई, बहस के लिए अगली तारीख 14 अगस्त निर्धारित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *