एक तरफ UN में काम, यूएस की डिग्री, DGP की मौत छोड़ गई कई सवाल, दूसरी ओर यौन उत्पीड़न के आरोपी ट्रेनी IPS ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश 

NewsWave Desk: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के गलियारों से एक ही दिन में दो ऐसी खबरें आई जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे को...

DGP's death
एक तरफ UN में काम, यूएस की डिग्री, DGP की मौत छोड़ गई कई सवाल

NewsWave Desk: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के गलियारों से एक ही दिन में दो ऐसी खबरें आई जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे को हिलाकर रख दिया है. एक तरफ त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई तो दूसरी तरफ हैदराबाद में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एक ट्रेनी IPS अधिकारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की बागडोर संभालने वाली शीर्ष एजेंसी आईपीएस के दो अलग-अलग स्तरों पर घटी इन घटनाओं ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. एक तरफ जहां त्रिपुरा में देश के एक वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद में कानून के रक्षकों पर ही लगे यौन उत्पीड़न के संगीन आरोपों और आत्मघाती कदम ने पुलिस अकादमी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की मौत: UN से लेकर US तक का अनुभव 

त्रिपुरा पुलिस के प्रमुख अनुराग धनखड़ की अचानक मौत की खबर पूरे पुलिस महकमे के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं थी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जानकारी दी कि डीजीपी धनखड़ पुलिस मुख्यालय के वॉशरूम में लटकते हुए पाए गए. अनुराग धनखड़ 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे. उनके पास संयुक्त राष्ट्र में काम करने से लेकर अमेरिका से हासिल की गई उच्च शिक्षा तक का एक बेहतरीन और प्रतिष्ठित रिकॉर्ड था.पिछले साल 17 मई को अमिताभ रंजन की जगह उन्होंने त्रिपुरा के डीजीपी का पद संभाला था. इससे पहले वह डीजी (इंटेलिजेंस) के रूप में तैनात थे.

मौत पर उठते सवाल

60 वर्षीय धनखड़ अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे और महज 11 महीने में रिटायर होने वाले थे. नियम के अनुसार स्थायी डीजीपी का कार्यकाल कम से कम दो साल का होता है. चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो. ऐसे अनुभवी अधिकारी का पुलिस मुख्यालय के ही वॉशरूम में इस तरह पाया जाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है, जो कनाडा में रहते हैं. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जिसे उनके पैतृक निवास मेरठ (उत्तर प्रदेश) ले जाया जाएगा.

यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद ट्रेनी IPS ने की खुदकुशी की कोशिश

दूसरी ओर हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां ट्रेनिंग ले रहे ट्रेनी आईपीएस अधिकारी एम. उदय कृष्ण रेड्डी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

महिला ट्रेनी अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप

30 वर्षीय एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान उदय ने लगभग तीन सप्ताह तक बार-बार उनका यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने उनके खिलाफ मारपीट और ब्लैकमेल करने के भी बेहद संगीन आरोप लगाए. मामला दर्ज होने और कानूनी शिकंजा कसने के बाद उदय ने अपने एक दोस्त के अपार्टमेंट में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया.

उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. अस्पताल पहुंचाए जाने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताते हुए लिखा कि उन्हें देश की कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और अंततः न्याय की जीत होगी.

ALSO READ: CJP संसद मार्च : 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में, 60 से अधिक घायल, सरकारी वाहनों और संपत्ति को नुकसान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *