Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: छिछवानी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी, 50 किलो जावा महुआ नष्ट

Gumla: चैनपुर क्षेत्र में अवैध नशा और शराब के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में चैनपुर...

gumla news

Gumla: चैनपुर क्षेत्र में अवैध नशा और शराब के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छिछवानी ग्राम में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी अरविंद कुमार के साथ चैनपुर थाना के कई जवान मुख्य रूप से शामिल थे. कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों और शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को सख्त हिदायत दी कि वे तत्काल प्रभाव से शराब बनाना और बेचना बंद करें. उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा अवैध महुआ शराब बेचने का काला धंधा छोड़ें और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सम्मानजनक तरीके से अपनी जीविका चलाएं. थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का यह छापामारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

AlsoRead:रांची को मिलेगी हाईटेक कॉरिडोर सड़क, 177 करोड़ की परियोजना पर इसी साल शुरू होगा काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *