Click Here
Click Here
Click Here

Latehar : एसपी ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ की बैठक, पुनर्वास योजनाओं का दिया भरोसा

  Latehar : जिले के एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को एसपी कार्यालय के सभागार में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों के...

 

Latehar : जिले के एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को एसपी कार्यालय के सभागार में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति पर चर्चा की गयी. बैठक में योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक में एसपी ने लातेहार थाना क्षेत्र के 16 आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी. कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया.

51 नक्सली मुख्यधारा से जुड़े
एसपी कुमार गौरव ने भरोसा दिलाया कि पुनर्वास योजना का लाभ मिलने में परेशानी आने पर प्रशासन हरसंभव मदद करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार पुनर्वास और कल्याण के प्रति पूरी तरह गंभीर है. अब तक 51 नक्सली मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

योजना को प्रभावी बनाया जायेगा
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से स्थायी रूप से जोड़ने के लिए योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा. एसपी ने बताया कि अभी भी दो-तीन नक्सली ऐसे हैं जो मुख्यधारा में नहीं लौटे हैं. उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण करें और सामान्य जीवन की ओर लौटें.

 

ALSO READ :  ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर को लेकर सियासत : बाबूलाल ने जिस लेटर की बात करते हुए सीएम को लिखी चिट्ठी, उसे विभाग बता रहा है फर्जी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *