Ranchi: करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी राघवेंद्र सिंह ने बिष्टुपुर थाना में सरेंडर कर दिया है. राघवेंद्र सिंह इस मामले का आखिरी फरार नामजद आरोपी था. इसके सरेंडर के साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी अब पुलिस या न्यायिक हिरासत में आ गए हैं. इसके पहले राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण किया था.
27 जून की रात हुई थी हत्या
आपको बता दें कि यह मामला 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिंसक घटना से जुड़ा है. बताया गया था कि बार के अंदर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. स्थिति बिगड़ने पर बाउंसरों ने दोनों पक्षों को बार से बाहर निकाल दिया.
Also Read: 559 दिनों की देरी के कारण राज्य सरकार की अपील HC से खारिज, आंगनबाड़ी सेविका की बहाली का रास्ता साफ
धारदार हथियार से किया गया था हमला
इसके बाद बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने करणी सेना नेता हिमांशु सिंह और उनके साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी.
