चोरी करने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भेजा जेल

Pakur : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर गांव में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक को स्थानीय...

Pakur : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर गांव में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

इस्लामपुर में घर में घुसे चोर को लोगों ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई. थाने में आरोपी से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक इसी इस्लामपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना को समय रहते रोक लिया गया.

Also Read : कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *