कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pakur: जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि मनाया गया. इस दौरान...

Pakur: जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि मनाया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज ने अपने विचार साझा किए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा की आज हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है.

उन्होंने कहा की नेहरू ने जिस देश का निर्माण किया और जिन संस्थाओं को खड़ा किया, आज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपने मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की हमें वर्तमान प्रधानमंत्री के रास्तों पर नहीं, बल्कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जी के पदचिन्हों और विचारधारा पर चलना चाहिए.

आज की सरकार उन तमाम सरकारी संस्थाओं को बेच रही है: कांग्रेस जिलाध्यक्ष 

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज ने नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा की आजादी के बाद देश बेहद दयनीय स्थिति में था.नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली और इसे शिक्षा, तकनीक व एम्स जैसी बड़ी संस्थाओं के जरिए नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उन्होंने कहा की उनका कार्यकाल 1964 तक रहा, जिसमें देश की मजबूत बुनियाद रखी गई. बड़े दुख की बात है कि आज की सरकार उन तमाम सरकारी संस्थाओं को बेच रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है. इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

ALSO READ: घुसपैठियों के लिये झारखंड सुरक्षित जगह, संथाल में सरकार बनायें डिटेंशन सेंटर : प्रतुल शाहदेव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *