सरायकेला: बाइक पुल पर छोड़ी, गौरी घाट में मिला शव… विजय प्रकाश की मौत बनी रहस्य

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत बांकुली गौरी घाट से गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया....

Saraikela
गौरी घाट में तैरता मिला लापता अधेड़ का शव

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत बांकुली गौरी घाट से गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान 52 वर्षीय विजय प्रकाश के रूप में हुई है. वह बारिडीह, बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के निवासी थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

15 जुलाई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

कपाली ओपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल मुंडू ने बताया कि परिजनों को विजय प्रकाश की आखिरी लोकेशन कपाली में मिली थी. इसके बाद 15 जुलाई को कपाली ओपी में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी.जांच के दौरान पुलिस को गौरी घाट के पास से मृतक की बाइक, हेलमेट, चश्मा और चाबी बरामद हुई थी. वहीं, सीसीटीवी फुटेज में विजय प्रकाश गौरी घाट पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर बैठे हुए दिखाई दिए थे. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका था.

मछुआरों ने शव मिलने की दी सूचना

गुरुवार 16 जुलाई को स्थानीय मछुआरों ने गौरी घाट में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान विजय प्रकाश के रूप में की और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
ALSO READ : जमशेदपुर: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *