सरायकेला: पत्नी पर जानलेवा हमला! रॉड से पीटा, बिजली के तार से गला घोंटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला थाना पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

Seraikela
सरायकेला में पत्नी पर जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला थाना पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बिजली का तार भी बरामद किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को सीनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति सोमरा हेंब्रम ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया.

विशेष टीम गठित कर शुरू हुई जांच

मामले में सरायकेला थाना कांड संख्या 54/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान तकनीकी और पारंपरिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोमरा हेंब्रम (39 वर्ष) की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

लोहे की रॉड और बिजली का तार बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लगभग एक मीटर लंबी लोहे की रॉड और बिजली का तार बरामद किया है. दोनों सामानों को जब्त कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

छापेमारी दल में एसडीपीओ सरायकेला, सरायकेला थाना प्रभारी, सीनी ओपी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ALSO READ: DAV Nandraj के तीसरे कक्षा के छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगा शिक्षकों ने पीटा, DC से की गई शिकायत

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *