लोहरदगा: DC एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने परिसदन, लोहरदगा के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का संयुक्त रूप से...

उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने परिसदन, लोहरदगा के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने स्टेडियम का अवलोकन कर उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया. इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा जिम का भी उद्घाटन किया गया.

DC ने दिया कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, लोहरदगा को स्टेडियम परिसर में आवश्यक शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी एवं वार्डन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

निर्धारित सदस्यता एवं मासिक शुल्क नियमित किए जाएंगे जमा 

उपायुक्त ने स्टेडियम में संचालित ‘पे एंड प्ले’ व्यवस्था अंतर्गत हुए निबंधनों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित सदस्यता शुल्क एवं मासिक शुल्क का नियमित रूप से संग्रह सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी व्यवस्था पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए. साथ ही उन्होंने सदस्यता व मासिक शुल्क का संधारण करने के लिए बैंक खाता भी खुलवाने का निदेश दिया.

खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधाएं होंगी उपलब्ध

उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम के समुचित रखरखाव एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, लोहरदगा सहित खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

ALSO READ : पीएम आयुष्मान योजना की अवधि विस्तार, झारखंड के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए तीन अरब 85 करोड़, गुणवत्ता से समझौता किया तो नपेंगे अधिकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *