Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले धीरज प्रसाद साहू, जिला के विकास और BS कॉलेज क्रिकेट मैदान पर हुई चर्चा

Amit Verma Lohardaga : कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की....

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले धीरज प्रसाद साहू

Amit Verma

Lohardaga : कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, राज्य के विकास, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही लोहरदगा जिले के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान विशेष रूप से लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान के विकास को लेकर चर्चा हुई. धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस मैदान में आधुनिक सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव रखा. जिसमें फ्लड लाइट की स्थापना, खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक पवेलियन निर्माण, दर्शकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था और अन्य खेल सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया.

राज्य के विकास, खेल, पर्यटन पर चर्चा

धीरज प्रसाद साहू ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई है. उन्होंने कहा, इस दौरान झारखंड के समग्र परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई है. राज्य के विकास, खेल और पर्यटन को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ है. लोहरदगा के विकास से जुड़े मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है. जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अपेक्षित मंच नहीं मिल पाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा मुलाकात सकारात्मक रहा

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मुलाकात को बेहद आत्मीय और सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा, धीरू बाबू मेरे बड़े भाई है. उनकी हर बातों और मांगों को मैंने सुना है. जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई है, उसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन DPR  तैयार करने की दिशा में काम करने की बात कही गई है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि धीरज प्रसाद साहू का राज्य के विकास, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने कहा कि बड़े भाई से मिलकर मन प्रफुल्लित हो जाता है. उनके अनुभव और सुझाव झारखंड के विकास में हमेशा उपयोगी रहे है.

राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा को राज्य के विकास और विशेषकर लोहरदगा जिले के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा. जिससे लोहरदगा खेल मानचित्र पर एक नई पहचान बना सकेगा. इस मुलाकात ने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे है. प्रस्तावित योजनाएं धरातल पर उतरती है, तो इसका सीधा लाभ लोहरदगा सहित पूरे राज्य के खिलाड़ियों और युवाओं को मिलेगा.

 

ALSO READ : पहले की लाचारी बनाम नए कानून की ताकत : जाने कोयला क्षेत्र में तैनात CISF को शक्तियां मिलने के बाद क्या-क्या हुई कार्रवाई

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *