लोहरदगा की बेटी साफिया रानी ने मैट्रिक में किया कमाल, 98.40% अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन

Lohardaga: लोहरदगा की मिट्टी से एक बार फिर प्रतिभा का ऐसा उजाला निकला है, जिसने पूरे झारखंड को गर्व से भर दिया...

Safia
साफिया रानी ने मैट्रिक में हासिल किए 98.40% अंक

Lohardaga: लोहरदगा की मिट्टी से एक बार फिर प्रतिभा का ऐसा उजाला निकला है, जिसने पूरे झारखंड को गर्व से भर दिया है. सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपनों को सच करने वाली यू.सी. गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा सफिया रानी ने जैक मैट्रिक परीक्षा में 98.40% अंक हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम कर दी है. खास बात यह रही कि उन्होंने गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में ‘परफेक्ट 100’ लाकर अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

सफिया रानी 500 में से 492 अंक हासिल कि

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में यू.सी. गर्ल्स हाई स्कूल, लोहरदगा की छात्रा सफिया रानी ने 98.40% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने कुल 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रत्यक्ष प्रमाण है. सफिया रानी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. विशेष रूप से गणित और विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने ‘परफेक्ट स्कोर’ हासिल किया. इसके अलावा, हिंदी व संस्कृत में 98-98 तथा अंग्रेजी में 96 अंक प्राप्त कर उन्होंने हर विषय में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

सफिया की सफलता हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा

थानाटो लोहरदगा के साधारण परिवार से आने वाली सफिया के पिता मोहम्मद मुख्तार अंसारी और माता सफीना खातून के लिए यह पल गर्व और भावनाओं से भरा हुआ है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. विद्यालय के शिक्षकों ने सफिया को अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा बताया. उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल, बल्कि पूरा लोहरदगा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. अपनी भांजी सफिया रानी की, कि इस महान सफलता पर अंजुमन इस्लामिया के नाजिम ए आला हाजी अब्दुल जब्बारूल अंसारी ने मिठाई खिलाकर कर बधाईयां दीं. यह सफलता उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है.

यह भी पढ़ें: पलामू के छात्र-छात्राओं ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, 96.9% के साथ झारखंड में 8वां स्थान 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *