झारखंड में अगले दो सप्ताह मौसम का बदलेगा मिजाज, पहले हफ्ते बारिश-आंधी, दूसरे हफ्ते बढ़ेगी गर्मी

Ranchi: झारखंड में अगले दो सप्ताह मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल...

Ranchi: झारखंड में अगले दो सप्ताह मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल से 7 मई तक राज्य में पहले सप्ताह बारिश, वज्रपात और तेज हवा की संभावना है, जबकि दूसरे सप्ताह गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज के साथ छींटे, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका है. सप्ताह के दूसरे हिस्से में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. इस दौरान पूरे सप्ताह सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है. वहीं 30 अप्रैल से 7 मई तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : रांची में ITAT भवन का निर्माण होगा! मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला सकारात्मक संकेत

तापमान रहेगा ऊंचा

पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 36 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दूसरे सप्ताह में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं. अधिकतम तापमान 38 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

न्यूनतम तापमान भी रहेगा सामान्य से अधिक

24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 30 अप्रैल से 7 मई तक यह 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़ें : रिकॉर्ड तोड़ मतदान : पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड 91.35% मतदान

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है. किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *