Chaibasa : आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज यानी सोमवार चक्रधरपुर थाना परिसर में जन सुनवाई का आयोजन किया गया है. जन सुनवाई दिन के 11ः30 बजे से शुरू होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संयुक्त रूप से करेंगे.
तुरंत समाधान का प्रयास
जन सुनवाई में अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, बिजली विभाग, नगर परिषद के अधिकारी, सदस्य और कर्मी उपस्थित रहेंगे. इस दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखेंगे. आयोजकों ने बताया कि प्राप्त शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का प्रयास किया जाएगा. आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गई है.



