Koderma: ऑपरेशन सतर्क के तहत दिनांक 08.06.2026 को निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के निर्देशन में उनि जितेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षी हरिमोहन मीणा, आरक्षी मिंकु कुमार सभी रेलवे सुरक्षा बल ओपी गुरपा के बल सदस्य के द्वारा गाड़ी सं 13305 अप धनबाद – सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में प्रतिबंधित सामानों की निगरानी व चेकिंग के दौरान लालबाग-दिलवा स्टेशन के मध्य साधारण कोच में प्लास्टिक के बोरा संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ मिला.
उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द किया गया
जिसमें से महुआ शराब का गंध आ रहा था. कोच में अन्दर बैठे यात्रियों से पूछा गया तो किसी भी यात्री ने उस पर अपना दावा पेश नहीं किया, लिहाजा शंका के आधार पर मौके पर खोल कर चेक करने पर तीन प्लास्टिक बोरी में 13 अदद प्लास्टिक के पन्नी में भरा हुआ देशी महुआ शराब, प्रत्येक की मात्रा 13X5= 65 लिटर (अनुमानित) लावारिस हालत में बरामद हुआ. जिसे मौके पर ही उनि जितेन्द्र कुमार द्वारा समय 08.40 बजे गवाहन समक्ष जप्ती सूची बनाते हुए जब्त किया गया. उक्त जब्त देशी महुआ शराब, अनुमानित मूल्य ₹6500/- को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा लाया गया जिसे उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द किया.

