Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई: 8 हजार रुपये रिश्वत लेते अनिल रंगे हाथ गिरफ्तार

Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने...

ACB की बड़ी कार्रवाई

Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को केरसई प्रखंड के BRCC कार्यालय में कार्यरत BPO (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी) अनिल खलखो को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. BPO के विरुद्ध केरसई थाना क्षेत्र के टेंसोर नवाटोली निवासी परिवादी रंजीत खाखा ने ACB रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

ACB ने BPO को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया

शिकायत के मुताबिक उनके विद्यालय में मिड-डे मील के तहत अंडा और फलाहार वितरण के लिए कुल 1,42,638 रुपये आवंटित हुए थे. इसमें से 1,09,212 रुपये खर्च हुए और 33,426 रुपये शेष बच गए थे. जब रंजीत खाखा इस शेष राशि का प्रतिवेदन जमा करने BRCC कार्यालय गए तो BPO अनिल खलखो ने रिपोर्ट जमा करने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी. पैसे न देने पर वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई कराने की धमकी दी गई. बाद में सौदा 8,000 रुपये में तय हुआ. रंजित रिश्वत नहीं देना चाहते थे इसलिए उन्होंने इसकी सूचना ACB को दी.

मामले के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 12/26 दर्ज की गई और बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर एसीबी की टीम ने अनिल खलखो को रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया.

ALSO READ: मिशनरी स्कूलों में दोहरे मापदंड पर भड़कीं IRS अफसर निशा उरांव, तेजी से वायरल हो रहा सोशल मीडिया पोस्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *