Click Here
Click Here
Click Here

कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

Seraikela-Kharsawan: उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा-मेरोमजंगा में औचक...

Seraikela-Kharsawan: उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा-मेरोमजंगा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.

निरीक्षण के क्रम में उक्त क्षेत्र में क्वार्ट्ज/क्वार्टजाइट खनिज का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जमीन मालिक एवं अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: गुमला के कसीरा में मेडिकल कॉलेज की मांग, पूर्व CM से मिले ग्रामीण और प्रतिनिधिमंडल

प्रशासन ने लोगों से मांगी सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खनिजों के अवैध उत्खनन अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *