हैदरनगर में अवैध बालू ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान के साथ ट्रैक्टर जब्त, एसडीपीओ की सख्ती से खुला खेल, दस्तावेजों में मिली कई गड़बड़ियां

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अनुमंडल पुलिस...

 Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. यह कार्रवाई हैदरनगर–जपला मुख्य पथ पर निमियादोहर के समीप कुकही संस्कार भवन के पास की गई.

जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ क्षेत्र में गश्त और अवैध खनन पर नजर रखने के दौरान मौके पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें एक ट्रैक्टर संदिग्ध स्थिति में बालू गिराते हुए दिखाई दिया. ट्रैक्टर को रोककर जब उसके कागजातों की जांच की गई, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए , जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर चालक द्वारा जो बालू चालान प्रस्तुत किया गया, वह जपला हुसैनाबाद क्षेत्र का था, जबकि ट्रैक्टर हैदरनगर क्षेत्र में बालू गिरा रहा था. इतना ही नहीं, चालान में दर्ज समय और तिथि में भी स्पष्ट गड़बड़ी पाई गई. दस्तावेजों में इस तरह की विसंगतियों ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया.

एसडीपीओ की सख्ती से खुला खेल

एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने मौके पर ही सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे हैदरनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया.  पुलिस ने वाहन को थाने ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है. क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रशासन अब और भी सख्ती बरत रहा है.मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नियमित जांच अभियान जारी रहेगा.

ALSO RFEAD :  कुचाई प्रखंड में आजीविका संवर्द्धन हेतु चयनित किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *