Click Here
Click Here
Click Here

रांची में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सफल समापन, नटराज योग संस्थान बना विजेता

Ranchi: रांची जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन 3 मई को आर.टी.सी....

Ranchi: रांची जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन 3 मई को आर.टी.सी. बीएड कॉलेज, बूटी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर पूजा सिंह एवं को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार महतो के मार्गदर्शन में किया गया.

320 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, राज्य स्तरीय के लिए चयन

संघ के सचिव डॉ. एस. के. घोषाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 320 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो जिले के लिए गर्व की बात है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित, कई संस्थानों की भागीदारी

समापन समारोह में पूर्व सांसद राम टहल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, डीपीएस, कैराली, जीडी गोयंका, मनन विद्या, योगदा, सीक्रेट हार्ट, गुरु नानक, अभी योगा, नटराज योग संस्थान, साउथ प्वाइंट स्कूल बुंडू सहित कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

ALSO READ: हैदरनगर में अवैध बालू ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान के साथ ट्रैक्टर जब्त, एसडीपीओ की सख्ती से खुला खेल, दस्तावेजों में मिली कई गड़बड़ियां

नटराज योग संस्थान प्रथम, अन्य विजेताओं को भी सम्मान

संघ की अध्यक्ष डॉ. संतोषी कुमारी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच प्रदान करती हैं.

प्रतियोगिता में नटराज योग संस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि योगा जीनियस दूसरे और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ योगा तीसरे स्थान पर रहे. आयोजन को सफल बनाने में कई सदस्यों और तकनीकी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्हें समारोह में सम्मानित भी किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *