Palamu: सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द में पुलिस ने नकली कीटनाशक और धान बीज पैकिंग करने वाले अवैध ठिकाने का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली कीटनाशक, रैपर और सीलिंग मशीन बरामद की है.
आरोपी गिरफ्तार, कई कंपनियों के नकली उत्पाद मिले
पुलिस ने मौके से आरोपी प्रिंस मेहता को गिरफ्तार किया है. बरामद सामानों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है, छापेमारी में क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड और बायर क्रॉपसाइंटिफिक लिमिटेड कंपनी के नाम से तैयार किए गए नकली कीटनाशक पाउच, रैपर और पैकिंग सामग्री मिली है.
ALSO READ: कांग्रेस के दो चेहरे, झारखंड की परीक्षाओं की हो CBI जांच: आदित्य साहू
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस अभियान में सदर थाना प्रभारी कालेश्वर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही. टीम में IAS नवी अंसारी, IAS तरेसा गिंज समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
