सरायकेला: बामनी हाई स्कूल में लर्नर लाइसेंस शिविर, 106 अभ्यर्थी सफल

Saraikela: DC नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावां द्वारा प्रखंडवार लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविरों का आयोजन किया...

सरायकेला
लर्नर लाइसेंस शिविर

Saraikela: DC नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावां द्वारा प्रखंडवार लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में 23 जुलाई 2026 को नीमडीह प्रखंड के बामनी उच्च विद्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस शिविर लगाया गया.

ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले अभ्यर्थी हुए शामिल

शिविर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केतुंगा पंचायत के उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था. शिविर के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच और निर्धारित नियमों के अनुसार लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई.

159 अभ्यर्थियों का था स्लॉट, 106 हुए सफल

जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार इस शिविर के लिए कुल 159 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित किया गया था. इनमें से 106 अभ्यर्थी लर्नर लाइसेंस परीक्षा में सफल हुए, जबकि 22 अभ्यर्थी असफल रहे और 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को लर्नर लाइसेंस उपलब्ध कराया गया.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

शिविर के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के साथ प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया.

नागरिकों को घर के नजदीक मिल रही सुविधा

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने बताया कि प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके क्षेत्र के नजदीक ही लर्नर लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना है. इससे आवेदन प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो रही है. उन्होंने अभ्यर्थियों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन और स्लॉट बुकिंग करने की अपील की.

ALSO READ: सरायकेला: तिरूलडीह के पूर्व मुखिया मेघनाथ सिंह पातर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

इस दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे हमेशा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई. साथ ही सभी लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *