अपराध नियंत्रण को पलामू पुलिस की बड़ी पहल, चैनपुर थाने में अपराधियों की परेड, SP ने दी सख्त चेतावनी

Palamu : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक...

Palamu Police

Palamu : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है. इसी कड़ी में पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में चैनपुर थाना परिसर में चिन्हित अपराधियों की सामूहिक परेड आयोजित की गई. इस दौरान DSP राजेश कुमार यादव और चैनपुर थाना प्रभारी लालजी भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

रिकॉर्ड अपडेट और गतिविधियों की समीक्षा

पहली बार आयोजित किए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों की पहचान सत्यापित करना, उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करना और भविष्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्यों में उनकी संलिप्तता को रोकना है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में अद्यतन (अपडेटेड) जानकारी जुटाकर अपने प्रशासनिक रिकॉर्ड को दुरुस्त किया है.

मुख्यधारा में लौटने और सुधार का अवस

SP कपिल चौधरी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना नहीं, बल्कि समाज में अपराध को जड़ पकड़ने से रोकना है. उन्होंने उपस्थित लोगों से आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर अपने, अपने परिवार और समाज के बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया. SP ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जिले में अपराध पर अंकुश लगाने का एक निवारक उपाय है. प्रत्येक व्यक्ति को अपनी गलतियों को सुधारने और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए. यदि कोई व्यक्ति अपराध का मार्ग छोड़कर एक आम नागरिक के रूप में ईमानदारी से जीवन व्यतीत करने का संकल्प लेता है, तो पुलिस प्रशासन उसे पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान करेगा.

Also Read : कोडरमा में स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश लेकर आयोजित हुई दौड़, कई राज्यों के धावकों ने लिया हिस्सा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *