Click Here
Click Here

मेदिनीनगर वासियों को बड़ी राहत: ‘निगम जल योजना’ से घरों तक पहुँचेगा पानी, टैक्सी स्टैंडों पर अवैध वसूली बंद

Palamu: पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम की तीसरी सशक्त बोर्ड बैठक में महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर मनोज सिंह और पार्षदों की...

Palamu: पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम की तीसरी सशक्त बोर्ड बैठक में महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर मनोज सिंह और पार्षदों की मौजूदगी में शहर के विकास और व्यवस्था को लेकर कई क्रांतिकारी निर्णय लिए गए हैं. 1 मई से रेडमा और बैरिया में गाड़ियों से पैसा वसूलने की प्रथा को पूरी तरह गैरकानूनी घोषित करते हुए वहां के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं, जिससे टैक्सी चालकों को अवैध रंगदारी से मुक्ति मिलेगी. अब निगम के किसी भी स्टैंड पर एक बार शुल्क देने के बाद वह रसीद पूरे दिन सभी स्टैंडों पर मान्य होगी.

‘निगम जल योजना’ से घर-घर पानी, ट्रैफिक और बाजार व्यवस्था में सुधार

शहर की जल समस्या को दूर करने के लिए ‘निगम जल योजना’ की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत भरपूर पानी वाले बोरिंग में मोटर लगाकर पाइपलाइन के जरिए आसपास के 20 घरों तक सीधा कनेक्शन दिया जाएगा. बाजार व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सभी स्ट्रीट वेंडर्स और ठेला चालकों का नया रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है, जो उनका पहचान पत्र देखकर किया जाएगा और इसमें उनके खड़े होने का स्थान भी तय होगा. चौधराणा बाजार का किराया 4 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तय कर इसकी संपुष्टि की गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में दिखेगा भारतीय सेना का दमखम

कैशलेस निगम, मोबाइल ऐप और नए जोन कार्यालय की तैयारी

निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए अगले 15 दिनों में कार्यालय को पूरी तरह कैशलेस बनाया जाएगा, जहां हर भुगतान केवल ऑनलाइन या स्कैनर के माध्यम से होगा. आम जनता की शिकायतों और सुझावों के लिए जल्द ही निगम का अपना मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा. प्रशासनिक सुधार के तहत अवैध निर्माण की निगरानी से सफाई कर्मियों को हटाकर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और ‘जमादार’ पद का नाम बदलकर अब ‘सुपरवाइजर’ कर दिया गया है.

शहर के विस्तार के लिए एनएच से सटे सिगरा की ओर अत्याधुनिक बस टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है, साथ ही सातों जोन में सुविधा युक्त क्षेत्रीय कार्यालय बनाए जाएंगे ताकि 5-5 वार्डों के काम वहीं से संचालित हो सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *