गुमला पुलिस की कामयाबी: वारदात से पहले हथियारबंद अपराधी दबोचा गया

Gumla: एसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के बायपास रोड से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार...

Gumla: एसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के बायपास रोड से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: चाईबासा: चक्रधरपुर नगर परिषद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा, प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

आरोपी के पास से हथियार बरामद

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *