26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो बेटियों का दबदबा

Bokaro: झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BDBA) ने ऐतिहासिक...

Bokaro: झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BDBA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता में बोकारो की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि बालक टीम ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया.

बेटियां बनीं झारखंड की चैंपियन

अंडर-13 बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल मुकाबले में बोकारो ने टाटा स्टील की टीम को एकतरफा मुकाबले में 31-07 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर की मजबूत टीम के खिलाफ बोकारो की खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए 31-23 से जीत दर्ज की. इसके साथ ही चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ बोकारो की बेटियां झारखंड की नई चैंपियन बन गईं.

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में सेजल, ऋचा, इशिका, प्राची, प्रिया, एकता, शिवांजलि, सोनाक्षी, वेदिका, वृष्टि एवं आकांक्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्राची सिन्हा ने पूरे चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बेस्ट प्लेयर का खिताब अपने नाम किया. वहीं, श्री अय्यप्पा स्कूल की सेजल सिंह ने अपने बेहतरीन खेल, अनुभव और कौशल के दम पर पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और बोकारो को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया. बालिका टीम की सफलता के पीछे कोच किंकर कृष्णा का समर्पित मार्गदर्शन तथा मैनेजर प्रियांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की.

बढ़ाया बोकारो का मान

अंडर-13 बालक वर्ग में भी बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल मुकाबले में बोकारो का सामना साहिबगंज से हुआ. रोमांचक मुकाबले में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 58-27 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया.

फाइनल मुकाबले में बोकारो की टीम का सामना दुमका की मजबूत टीम से हुआ. कड़े संघर्ष और बेहतरीन खेल के बावजूद बोकारो की टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और उपविजेता रही. हालांकि खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन और खेल भावना ने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया. टीम ने रजत पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया.

बालक टीम के खिलाड़ी

कृष्णा, नवीन, आशीष, अभि, शिवम, गैरी, अंशुमान, केशव, अयान, वंश, रियांश एवं अश्वनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बोकारो के नवीन कुमार को बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया.

बालक टीम के कोच किंकर कृष्णा एवं निशांत तथा मैनेजर प्रत्यूष ने खिलाड़ियों का सफल नेतृत्व किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अंडर-13 की चैंपियन बेटियां बोकारो की शान बन गईं, जबकि बेटों ने सिल्वर जीतकर जिले का मान बढ़ाया. पूरे बोकारो में जीत का जश्न और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व का माहौल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *