गर्दन को खूबसूरत बनाएं- कुछ आसान टिप्स के साथ

News Wave Desk: चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ गर्दन की देखभाल भी बहुत जरूरी होती हैं. अगर गर्दन काली, ढीली या झुर्रियों...

News Wave Desk: चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ गर्दन की देखभाल भी बहुत जरूरी होती हैं. अगर गर्दन काली, ढीली या झुर्रियों वाली दिखे तो पूरा लुक फीका पड़ जाता है. गर्दन की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है, इसलिए इसकी नियमित देखभाल से ही आप इसे खूबसूरत बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे आपकी गर्दन लंबी, टोंड और चमकदार दिखेगी.

रोजाना स्किनकेयर की आदत डालें

चेहरे की तरह गर्दन की सफाई भी रोज करें. नहाते समय या फेसवॉश से गर्दन के आगे-पीछे दोनों तरफ अच्छी तरह सफाई करें.हफ्ते में 2 बार हल्का स्क्रब (बेसन+दही या कॉफी+शहद) लगाएं, जिससे गर्दन की डेड स्किन हटेगी और रंग साफ दिखेगा.रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर या क्रीम गर्दन पर नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करते हुए लगाएं. इससे त्वचा को पोषण मिलता है और झुर्रियां देर से आती हैं.बाहर निकलते समय सनस्क्रीन (SPF 30+) ज़रूर लगाएं, ताकि टैनिंग और कालापन न हो.

कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

दही, बेसन और नींबू का पैक लगाएं 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और कुछ बूंदें नींबू मिलाकर 15 मिनट तक गर्दन पर रखें, फिर धो लें.ताजे एलोवेरा जेल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर 20 मिनट गर्दन पर लगाएं, फिर पानी से धो लें.रोजाना आलू का रस कॉटन की मदद से गर्दन पर लगाए यह नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और धीरे-धीरे कालापन कम करता है.ध्यान रखें, नींबू या हल्दी लगाने के बाद तुरंत धूप में न जाएं.

गर्दन को टोंड बनाने के लिए एक्सरसाइज

चिन टक्स: सीधे बैठें, ठोड़ी को अंदर दबाएं और 10 सेकंड तक रोकें. यह प्रक्रिया 10 बार दोहराएं.

गर्दन घुमाना: सिर को धीरे-धीरे क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज़ घुमाएं. इससे गर्दन का एक्स्ट्रा फैट कम होता हैं.

किसिंग द सीलिंग: सिर ऊपर उठाकर छत की तरफ मुँह करके किस करने की कोशिश करें. 15 बार दोहराएँ. इससे जॉलाइन तेज और गर्दन टाइट होती है.

अच्छी आदतें अपनाएं

फोन हमेशा आँख के लेवल पर रखें, ताकि गर्दन पर फालतू लाइन्स न पड़ें.तकिया बहुत ऊँचा न लें, जिससे गर्दन सही पोजिशन में रहे.दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे.धूप में बाहर जाते समय गर्दन को स्कार्फ या दुपट्टे से ढकें. गर्दन की देखभाल, घरेलू उपाय और एक्सरसाइज़ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. लगातार 1 महीने तक इन आदतों को अपनाने से आपकी गर्दन सुंदर, टाइट और चमकदार दिखने लगेगी. हर आउटफिट में आपकी गर्दन का आकर्षण बढ़ जाएगा.

ALSO READ: लव हैंडल्स क्या हैं और कैसे कम करें?

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *