Click Here
Click Here
Click Here

बैंक से पैसे निकालने आए व्यक्ति की अचानक मौत, परिजनों को मिली तत्काल सहायता

Simdega: शहर के इंडियन बैंक परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब बैंक से पैसे निकालने आए एक गरीब व्यक्ति की अचानक...

Simdega: शहर के इंडियन बैंक परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब बैंक से पैसे निकालने आए एक गरीब व्यक्ति की अचानक मौत हो गई.मृतक की पहचान कोनमेंजरा निवासी मनोहर डुंगडुंग के रूप में हुई है,जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे.

पैसे का इंतजार करते हुए बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मनोहर डुंगडुंग इलाज के लिए पैसे निकालने इंडियन बैंक पहुंचे थे.उन्होंने 26 हजार रुपये का विड्रॉल फॉर्म भरकर बैंक में जमा किया और नीचे बैठकर पैसे मिलने का इंतजार करने लगे.इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते मौके पर ही उनकी मौत हो गई.घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग स्तब्ध रह गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मदद के लिए देर तक कोई आगे नहीं आया

बताया जाता है कि घटना के तुरंत बाद कुछ समय तक कोई भी व्यक्ति मृतक के परिजनों की मदद के लिए आगे नहीं आया,जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई.

Also Read: खुद गिनिए खुद को: महापौर रौशनी खलखो ने की स्व-गणना, कहा-अब हर नागरिक खुद भर सकते हैं अपनी जानकारी

स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति

मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू,सिमडेगा पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री,उप सचिव विकास साहू एवं सदस्य राकेश सरगुजा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.

तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई

इन लोगों ने तुरंत जिला प्रशासन और सदर थाना को सूचना दी.साथ ही मानवीय पहल करते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई.समाजसेवी भरत प्रसाद द्वारा 5 हजार रुपये,इंडियन बैंक की ओर से 5 हजार रुपये तथा एक अन्य समाजसेवी द्वारा 5 हजार रुपये की सहायता दी गई.इस प्रकार कुल 15 हजार रुपये की तत्काल मदद परिवार को मिली.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग इस दुखद घटना से मर्माहत हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *