खुद गिनिए खुद को: महापौर रौशनी खलखो ने की स्व-गणना, कहा-अब हर नागरिक खुद भर सकते हैं अपनी जानकारी

Ranchi: जनगणना को लेकर इस बार तरीका बदल गया है और जिम्मेदारी भी सीधे जनता के हाथ में आ गई है. रांची...

Nagar Nigam
वार्ड पार्षदों ने की स्व-गणना

Ranchi: जनगणना को लेकर इस बार तरीका बदल गया है और जिम्मेदारी भी सीधे जनता के हाथ में आ गई है. रांची नगर निगम ने इसकी शुरुआत करते हुए साफ संदेश दिया है, कि अब हर नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकता है. नगर निगम में आज महापौर रौशनी खलखो ने खुद स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की. उनके साथ मौजूद वार्ड पार्षदों ने भी मौके पर ही फॉर्म भरकर यह दिखाया, कि यह प्रक्रिया कितनी आसान है.

स्व-गणना की सुविधा 15 मई तक

स्व-गणना की यह सुविधा 1 मई से शुरू हो चुकी है और 15 मई तक जारी रहेगी. इस दौरान कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पूरी जानकारी खुद दर्ज कर सकता है. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी भी बनेगी.

महापौर ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है, चाहे वो सड़क हो, पानी हो, स्कूल हो या स्वास्थ्य सुविधा. इसलिए हर सही जानकारी का सीधा असर विकास पर पड़ता है.

वहीं, कार्यक्रम में पार्षदों ने खुद हिस्सा लेकर यह संकेत दिया, कि अब आम लोगों को भी आगे आना चाहिए. निगम प्रशासन चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद अपनी जानकारी भरें, ताकि किसी तरह की गलती या देरी न हो.

यह भी पढ़ें: स्कूल तक पहुंच आसान, लेकिन टिकना मुश्किल, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था का दूसरा सच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *