मन की बात कार्यक्रम: प्रधानमंत्री के ओजस्वी मार्गदर्शन से झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को आज झारखंड भाजपा के दिग्गजों और कार्यकर्ताओं...

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को आज झारखंड भाजपा के दिग्गजों और कार्यकर्ताओं ने हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना. इस अवसर पर प्रदेश की राजनीतिक गरिमा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन युवाओं को नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मन की बात को मात्र एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बताया.

गौतम बुद्ध की सीख

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्धृत “स्वयं पर विजय ही सबसे बड़ी विजय है” का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने समाज सेवा और जनभागीदारी में प्रधानमंत्री के विचारों के प्रभाव की सराहना की. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: भीषण गर्मी में राहत की सांस, रांची में नगर निगम के प्याऊ बने सहारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *